गौरव कुमार गौतम सुनगढी कासगंज
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र के ग्राम सिद्धनगर में बौद्ध कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन राम सनेही प्रधान ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए जीवन में उसके महत्व को बताया।
राम सनेही प्रधान ने कहा कि जीवन में आने वाले संघर्षों और कठिनाइयों को सरल बनाने का सबसे अच्छा मार्ग बौद्ध विचारधारा है। भगवान बुद्ध के विचार इंसान को सही दिशा में आगे बढ़ने, कठिन परिस्थितियों का सामना करने और जीवन में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने बौद्ध विचारों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। ग्राम सिद्धनगर में आयोजित यह बौद्ध कथा लोगों को बुद्ध के विचारों और उनके जीवन दर्शन से जोड़ने का माध्यम बन रही है।
बौद्ध विचारधारा का संदेश यही है कि जीवन में शांति, विवेक और सही सोच के माध्यम से कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है।








