राजेन्द्र सिंह कासगंज 
कासगंज, 26 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें आगामी विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले मतदान स्थलों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1,200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों का निर्धारण किया जा रहा है। जनपद की कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधानसभा क्षेत्रों में कुल 806 मतदान केंद्र और 1,190 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान स्थलों के चयन में मतदाताओं की सुविधा और भवनों की उपलब्धता का ध्यान रखा जाए। साथ ही राजनीतिक दलों से मिले सुझावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।







