राजेन्द्र सिंह कासगंज पटियाली
पटियाली (कासगंज)। विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ के दोबारा एमएलसी निर्वाचित होने पर पटियाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। मंडल कार्यालय (ओम हॉस्पिटल) पर जुटे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री डॉ. शिवप्रताप सिंह, विधानसभा विस्तारक रोहित कुमार, मंडल अध्यक्ष समर सिंह गौर और मंडल आईटी संयोजक अंबुज द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
जश्न के बाद मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अवनीश दीक्षित, सतेंद्र गुप्ता उर्फ बंटू गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक भानु कुमार, योगेश चौहान, मंडल मंत्री विमल कुमार और धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







