कासगंज में डीएम प्रणय सिंह ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश

राजेन्द्र सिंह कासगंज

मतदाता सूची के कार्य में लापरवाही न बरतें बीएलओ, निरीक्षण के दौरान रजिस्टर रखने पर दिया जोर

कासगंज, 24 अक्टूबर 2026। जनपद में निर्वाचन व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने जिला पंचायत स्थित बूथ संख्या 365, 366, 367 और 368 के अलावा नवाब तरोरा के बूथ संख्या 328, 329, 330 और 331 का जायजा लिया। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने साथ संबंधित रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर अभिलेख तत्काल प्रस्तुत किए जा सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील हैं। इसलिए मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं। संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी और कार्यों का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें