बीनपुर में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई प्रतिमा लगाने का प्रशासन ने दिया आश्वासन

राजेन्द्र सिंह कासगंज

बसपा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 

पटियाली (कासगंज)। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीनपुर में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी और समर्थक प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी जताई गई।

 

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही बताया गया कि प्रतिमा आज ही स्थापित कराई जाएगी। प्रशासन ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया है।

 

घटनास्थल पर बहुजन समाज पार्टी के अलीगढ़ मंडल जोन प्रभारी मा. एडवोकेट पृथ्वीराज सिंह गौतम, पटियाली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बबलू गौतम, एडवोकेट बृजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे।

 

अब मामले में प्रशासन की जांच और दोषियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें