दिहारी के तरुण बने न्याय पंचायत चैंपियन – खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित

राजेन्द्र सिंह कासगंज

अमांपुर (कासगंज)। विकासखंड अमांपुर की न्याय पंचायत सैलई की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नगला सहजन में आयोजित हुई। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय दिहारी के तरुण ने जूनियर बालक वर्ग की 100 व 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर न्याय पंचायत चैंपियन का खिताब हासिल किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में नितिन, 100 मीटर में पंकज और 200 मीटर में अर्चित प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में चांदनी, 100 मीटर में डिंपल और 200 मीटर में वर्षा विजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विष्णु, जबकि जूनियर बालिका वर्ग की 100 व 400 मीटर दौड़ में खुशबू और 200 मीटर में गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी में किशोरपुर की बालक एवं बालिका टीमों ने जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, एआरपी नरेंद्र वर्मा, राधा रावत, साहब सिंह, हरीश सोलंकी, सुनीता शाक्य, शशांक उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रियंका उपाध्याय, अजय यादव, सरिता शर्मा, संदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें