बलिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati ने रसड़ा विधानसभा से दिवंगत विधायक Uma Shankar Singh के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और मायावती भी दिवंगत नेता को याद कर भावुक नजर आईं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मायावती ने उमाशंकर सिंह के लंबे राजनीतिक जीवन, पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह ने कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा और हमेशा संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।
खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने परिवार के साहस, धैर्य और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में परिवार ने जिस संयम का परिचय दिया है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि बसपा परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत विधायक को नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया
।








