कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम राम छितौनी मे एक 60 बर्षीय बृद युवक की मकान की छत से गिर कर मौत हो गई।
राम छितौनी के 60 बर्षीय दया शरण पुत्र एदल किसी काम से अपनी मकान की छत पर गये थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गये जिससे गम्भीर चोट आई।
परिवारी जन चिकित्सालय लेकर पहुचे,गम्भीर चोट लगने के कारण डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया ,जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मौत की खवर फैलते ही इलाके मे मातम फैल गया,परिवारी जन बिना ही पोस्टमार्टम के शव को घर ले गये।









