गौरव कुमार
नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस अवसर पर महिलाएं व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा कर रही हैं। घरों से लेकर मंदिरों तक भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।
मान्यता है कि मां कालरात्रि की आराधना करने से भक्तों को भय और संकटों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालु मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। नवरात्र के इस पावन अवसर पर चारों ओर माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं।








