माायाबती की अचानक बङी बैठक,भतीजे को एक बार फिर बनाया राष्टीय संयोजक।

बहुजन समाज पार्टी से इस वक्त की बड़ी और बेहद अहम खबर सामने आ रही है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में अचानक पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की बैठक बुलाई और इस बैठक में ऐसा बड़ा फैसला लिया, जिसने बसपा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है।

मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बसपा का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर दिया है।

यानी अब पार्टी के संगठन में ईशान आनंद की भूमिका पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।

खास बात यह है कि यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कुछ ही समय पहले ईशान आनंद के बड़े भाई आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया था।

अब सवाल उठता है—आखिर ईशान आनंद कौन हैं और मायावती ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों दी?

ईशान आनंद, मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई की है और एलएलएम की डिग्री हासिल की है। पिछले कुछ समय से वह बसपा के राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में नजर आते रहे हैं।

दरअसल, पिछले दिनों मायावती ने ईशान को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के संकेत दिए थे। अब 23 सितंबर की राष्ट्रीय बैठक में उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगा दी गई।

बैठक में ईशान आनंद ने मायावती का आशीर्वाद लिया और नई जिम्मेदारी के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे और मायावती के दिखाए रास्ते पर काम करेंगे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें