कादरगंज-बदायूं रोड पर दो बाइक की भिड़ंत, दो गंभीर घायल: गंजडुंडवारा से कादरगंज रोड पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

राजेंद्र सिंह | कादरगंज

कासगंज के कादरगंज-बदायूं रोड पर रविवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

​जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर कुकू पुत्र ठाकुर (करीब 50 वर्ष) सवार थे। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में शामिल दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर UP 87 C 1552 है, जबकि पहली बाइक का नंबर UP 76 Z 2888 है। दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं।

​हादसे की खबर मिलते ही 112 पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दूसरे वाहन से जुड़े एक व्यक्ति को एक टेंपो चालक अपने साथ ले गया।

​पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। टक्कर कैसे हुई और इसकी असली वजह क्या थी, यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें