राजेंद्र सिंह | कादरगंज(पटियाली), कासगंज
कासगंज में उचित दर विक्रेताओं के लंबित लाभांश के भुगतान की मांग की गई है। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिला अध्यक्ष रोहित पचौरी और प्रदेश प्रवक्ता इरफान अली ने अलीगढ़ में संभागीय वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कासगंज जिले के उचित दर विक्रेताओं के लंबे समय से रुके हुए लाभांश का जल्द भुगतान कराने की मांग की गई। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि भुगतान में देरी के कारण विक्रेता आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि लंबित लाभांश और अन्य बकाया भुगतानों का जल्द निस्तारण करके उचित दर विक्रेताओं को राहत दी जाए।









