कासगंज में बाइक और ई-रिक्शा की ज़ोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोग ज़ख्मी

आमिर अली पटियाली कासगंज.

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नरेटी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दंपत्ति समेत कुल तीन लोग घायल हो गए।

​दवा लेकर घर लौट रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना स्थित माहखेड़ा गांव निवासी प्रेम सिंह अपनी पत्नी विनीता और बहन रेखा के साथ बदायूं से दवा लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नरेटी गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रहे ई-रिक्शा से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

​अस्पताल में इलाज जारी, एक महिला रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि बाकी दो घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

​चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल तीनों घायल खतरे से बाहर हैं। घटना के संबंध में अब तक पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें