कासगंज: पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 70 पुलिसकर्मियों के तबादले

कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने एक ही आदेश में 70 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है।

जारी तबादला सूची के अनुसार विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम पुलिस व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने, कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और आम जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर ऐसे प्रशासनिक बदलाव आवश्यक होते हैं।

पुलिस विभाग के इस फैसले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें