मुझे पति मरने का गंम नहीं है! वो मर गया अच्छा हुआ, मुझे रोज पीटता था, दामनी ने पुलिस के सामने खोला पूरा राज।

“मुझे पति की मौत का गम नहीं है। वो मर गया, ठीक हुआ। उसका दूसरी महिला से अफेयर था। टोकने पर मुझे पीटता था। कहता था कि घर में रहना है तो मेरे हिसाब से रहो, वरना मारकर भगा दूंगा। मैं कमाती थी तो पैसा वो रख लेता था। उससे तंग आ गई थी। इसलिए मैंने भी वैन ड्राइवर से दोस्ती कर ली।”

मेरठ में पति अतुल पवार (32) को सांप से डसवाने वाली पत्नी दामिनी (30) ने पुलिस पूछताछ में ये बातें कहीं। पत्नी को सांप से क्यों डसवाया? इस पर उसने कहा— मेरठ की ही रविता ने पति को सांप से कटवाया था। वो मर गया। लोग उसे हादसा मानकर भूल गए। मैंने भी सोचा कि हम लोगों पर किसी को शक नहीं होगा। गूगल पर सबसे ज्यादा जहरीले सांप के बारे में सर्च किया। वहीं से करैत सांप का प्लान बनाया। 5 लाख रुपये में 2 सांपों का इंतजाम किया और पति को सांप से डसवा दिया।

18 जुलाई (शनिवार) को पुलिस ने दामिनी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है कि दामिनी ने जिस महिला से पति अतुल का अफेयर बताया है, वो कौन है? पुलिस को यह भी पता चला है कि दामिनी और उसके बॉयफ्रेंड के बीच 2 हजार से ज्यादा बार फोन कॉल हुई थी। दामिनी के मोबाइल में दोनों की चैटिंग मिली।

पुलिस: तुषार से मुलाकात कैसे हुई?

दामिनी: तुषार स्कूल में वैन ड्राइवर की नौकरी मांगने आया था। हमने उसे काम पर रख लिया। वो बच्चों को इको वैन से स्कूल लाता और छोड़ता था। मुझे भी स्कूल से घर पिक एंड ड्रॉप करता था। वैन में ही हम दोनों के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद हमारी दोस्ती हो गई।

फिर धीरे-धीरे उससे मेरी नजदीकी बढ़ गई। हम लोग करीब 1 साल से रिलेशन में थे और शादी करना चाहते थे। हमारा प्लान था कि अतुल की हत्या के बाद तुषार भी अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। क्योंकि उसका भी अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

पुलिस: अतुल से लव मैरिज थी तो उसे मारना क्यों चाहती थी?

दामिनी: 7 साल पहले अतुल से लव मैरिज की थी। वह मुझसे बहुत प्यार करता था, लेकिन बाद में उसका व्यवहार बदल गया।

Leave a Comment

और पढ़ें