जींस को नकली कंपनी का बताने पर चलाई गोली: नाबालिग की ठोड़ी को छूकर निकली; घायल को अस्पताल भेजा

तअमित यादव कासगंज

कासगंज में शुक्रवार शाम आवास विकास कॉलोनी में जींस की क्वालिटी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। आरोप है कि 25 साल के अनमोल भारद्वाज ने 15 साल के निशांत पर तमंचे से गोली चला दी।

​गोली निशांत की ठोड़ी को छूकर निकल गई। वह मामूली रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी अशोकनगर लेकर पहुंचे। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​जींस-शर्ट को लेकर हुआ था विवाद

​अनमोल भारद्वाज और निशांत के बीच निशांत की जींस-शर्ट को लेकर विवाद हुआ था। निशांत ने जींस को जायरा कंपनी का बताया। अनमोल ने उसे नकली कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

​मारपीट के बाद घर गया युवक

​बाद में विवाद बढ़ गया। निशांत के पिता की मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के पास दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि निशांत ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अनमोल की पिटाई कर दी। आरोप है कि इसी से नाराज होकर अनमोल शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अपने घर गया। वहां से तमंचा लेकर वापस दुकान के पास पहुंचा।

​चाऊमीन की ठेल के पास चलाई गोली

​आरोप है कि अनमोल ने दुकान के पास चाऊमीन की ठेल के नजदीक तमंचे से गोली चला दी। गोली निशांत की ठोड़ी के बीच से रगड़ती हुई निकल गई। बारूद के असर से उसके सीने के ऊपरी हिस्से में भी हल्की…

Leave a Comment

और पढ़ें