एटा: 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, रिश्तेदारी से लौटे माता-पिता के उड़े होश

एटा। कोतवाली नयागांव क्षेत्र के अमोघपुर भट्टान गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कक्षा नौ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्र के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे, जबकि घर पर उसका भाई मौजूद था। सोमवार को जब माता-पिता रिश्तेदारी से वापस घर लौटे तो बेटे को इस हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली नयागांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से जुड़े परिस्थितियों और परिवार के लोगों से जानकारी ली।

प्रारंभिक जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि 13 वर्षीय छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

नाबालिग छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें