कासगंज जनपद में मनरेगा सोशल ऑडिट टीम के नव चयनित सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कासगंज ब्लॉक के पीछे स्थित ग्राम विकास संस्थान में 15 अगस्त 2026 से 19 अगस्त 2026 तक चलेगा।
यह प्रशिक्षण गंजुडवारा, अमानपुर, सिद्धपुरा, सोरों, सहावर और कासगंज सहित विभिन्न ब्लॉकों से चयनित टीम सदस्यों के लिए है। प्रशिक्षण के दौरान नव नियुक्त टीम सदस्यों को रहने, खाने और यात्रा भत्ते की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
डी. सेक मंदागिनी राना ने बताया कि सभी टीम सदस्य अनिवार्य रूप से ग्राम विकास संस्थान पहुंचें। उन्होंने जोर दिया कि समय पर प्रशिक्षण कार्य संपन्न हो सके, इसके लिए सभी की उपस्थिति आवश्यक है।








