बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत: कासगंज में मां के साथ शौच जा रही थी, चालक हिरासत में

कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र के लोधीपुरा गांव में शुक्रवार सुबह एक बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ शौच के लिए जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, लोधीपुर निवासी हरिबाबू की पांच वर्षीय बेटी बेबी शुक्रवार सुबह अपनी मां के साथ शौच के लिए जा रही थी। लोधीपुर गांव के पास चक्की प्लांट के समीप कासगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की एक बस वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान बच्ची बस की चपेट में आ गई।

हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। थाना अमांपुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच होगी फिर कानूनी कार्रवाई होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें