जंतर-मंतर से पुलिस ने अनशनरत सोनम वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया, हालत स्थिर

नई दिल्ली। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर पिछले करीब 20 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस के अनुसार, लंबे समय से भोजन न करने के कारण उनकी तबीयत कमजोर हो गई थी। डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के मद्देनजर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने विरोध भी जताया।

सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक डिहाइड्रेशन और कमजोरी से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

उधर, पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कई सामाजिक संगठनों और विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कदम पूरी तरह चिकित्सकीय सलाह और सुरक्षा कारणों से उठाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें