राजेन्द्र सिंह कासगंज कादरगंज पटियाली।
कासगंज, 06 अक्टूबर 2026। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर
वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गठित “पर्यटन क्लब” के 50 सदस्यों का एक दिवसीय स्थानीय भ्रमण कराया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को जनपद कासगंज के पर्यटन क्लब के विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिता कराते हुए चयनित 50 छात्राओं को कासगंज के सोरों तीर्थ क्षेत्र स्थित मंदिरों, धार्मिक स्थलों, सीताराम मंदिर एवं खाटूश्याम मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
शैक्षणिक भ्रमण को जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार एवं विभाग के संबंधित कर्मचारी तथा अध्यापिकाएं उपस्थित रहही









