ग्राम सिद्धनगर में मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

गौरव कुमार गौतम  सुनगढी कासगंज

जनपद कासगंज के ग्राम सिद्धनगर में आज 9 अक्टूबर को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर युवा नेता गौरव कुमार गौतम ने बुजुर्गों एवं युवा साथियों सहित सर्व समाज के लोगों के साथ मिलकर मान्यवर कांशीराम साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्गों एवं युवाओं ने मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्ष, उनके विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को याद किया।

 

मान्यवर कांशीराम साहब को विनम्र श्रद्धांजलि।

 

💙 जय भीम! जय भारत!

Leave a Comment

और पढ़ें