आगरा खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित।ट

कासगंज, 01 अक्टूबर 2026 (सू0वि0)। आगरा खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के निर्वाचन में मतदाताओं की सहायता एवं निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद कासगंज के कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या-40 में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

कंट्रोल रूम के लिए प्रभारी अधिकारी के रूप में श्री आतिश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, जनपद कासगंज को तैनात किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 8707472635 है।

कंट्रोल रूम में सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में श्री रविचन्द्र जयरसवाल, जिला उद्यान अधिकारी, कासगंज मोबाइल नंबर 9415660364 तथा श्री संजीव वार्ष्णेय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, कासगंज मोबाइल नंबर 9412590331 को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05744-272105 है।

—————–

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में पैम्फलेट, पोस्टर आदि के मुद्रण पर प्रतिबंध के निर्देश।

 

कासगंज, 01 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026, आगरा खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा दिनांक 22.09.2026 को कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन पैम्फलेटों, पोस्टरों आदि का मुद्रण एवं प्रकाशन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-127क के प्रावधानों द्वारा विनियमित किया जाता है। इसके अंतर्गत किसी भी निर्वाचन पैम्फलेट या पोस्टर तथा प्रकाशक द्वारा मुद्रित ऐसी अन्य सामग्री पर मुद्रक तथा प्रकाशक के नाम व पते का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना अनिवार्य है।

प्रिंटिंग प्रेस द्वारा धारा 127क(2) के तहत मुद्रण सामग्री मुद्रित होने के तीन दिनों के अंदर मुद्रित प्रतियों तथा तीन अतिरिक्त प्रतियों में प्रकाशक से घोषणा प्राप्त कर उपलब्ध कराया जाना होगा।

धारा-127क के प्रावधानों तथा आयोग के निर्देशों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो राज्य के संगत कानूनों के तहत कुछ मामलों में प्रिंटिंग प्रेस के लाइसेंस का प्रतिसंहरण भी हो सकता है।

आयोग के दिशा-निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराते हुए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना परिशिष्ट-क व ख पर इस कार्यालय को प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

——————

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर तहसीलवार निगरानी टीमें गठित।

 

कासगंज 01 अक्टूबर,2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन के दौरान धन शक्ति के अवैध शराब प्रयोग, कोई संदेहास्पद वस्तु अथवा अन्य प्रकार की अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए जनपद में तहसीलवार निगरानी टीमों का गठन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार कासगंज, सहावर एवं पटियाली तहसील में निगरानी टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में संबंधित तहसील के मजिस्ट्रेट, उप निरीक्षक तथा पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कासगंज तहसील के लिए अवर अभियन्ता सिंचाई खंड कासगंज श्री हरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक श्री होम सिंह सहित पुलिस कर्मियों को नामित किया गया है।

सहावर तहसील में पशु चिकित्साधिकारी डा. वृजकिशोर, उप निरीक्षक श्री बृजेश कुमार एवं पुलिस कर्मियों को तथा पटियाली तहसील में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियन्ता डा. विक्रम सिंह, उप निरीक्षक श्री शान्ति स्वरूप एवं पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सभी निगरानी टीमें निर्वाचन संबंधी निर्देशों एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। ये टीमें 23 अक्टूबर 2026 तक कार्य करेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें