कासगंज पुलिस मे बङा फेरबदल,ASP सुशील कुमार लखनऊ रवाना! अब पबन गोतम संभालेगे कमान।

  • कासगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल: ASP सुशील कुमार लखनऊ रवाना, अब पवन गौतम संभालेंगे कमान

 

कासगंज। जनपद के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। ASP सुशील कुमार का तबादला जनपद लखनऊ कर दिया गया है। उनके स्थान पर पूर्वी खीरी से ASP पवन गौतम को कासगंज में नई तैनाती दी गई है।

 

तबादले के बाद अब कासगंज की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी ASP पवन गौतम के हाथों में होगी। उनके कासगंज पहुंचने और कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर नई रणनीति पर नजर रहेगी।

 

वहीं, सुशील कुमार के लखनऊ स्थानांतरण के बाद पुलिस महकमे में इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब नए ASP पवन गौतम के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और पुलिसिंग को और मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें