कासगंज में 7 KM लंबी सड़क खस्ताहाल: बहोरा-सनौड़ी खास मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, सपा नेता ने PWD से की मरम्मत की मांग

  • राजेन्द्र सिंह.

कासगंज (पटियाली):

पटियाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहोरा से सनौड़ी खास तक जाने वाला लगभग 7 किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और उखड़ी हुई सतह के कारण राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की दयनीय स्थिति के कारण हादसों का खतरा बना रहता है और रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं।

​सपा नेता ने उठाई मरम्मत की मांग

सड़क की इस जर्जर स्थिति को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) कासगंज से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग आसपास के गांवों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और लंबे समय से उपेक्षित है। PWD अधिकारियों को मौके पर जाकर सड़क की स्थिति देखनी चाहिए और बिना किसी बड़े हादसे का इंतजार किए जल्द से जल्द गड्ढामुक्त करने का काम शुरू करना चाहिए।

​ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि संबंधित विभाग मामले पर ध्यान देकर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराए।

Leave a Comment

और पढ़ें