अमित यादव.
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शौच के लिए नहर किनारे गए 76 वर्षीय बुजुर्ग की पैर फिसलने के कारण नहर में गिरकर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ेली बड़गांव निवासी 76 वर्षीय नेत्रपाल, जो पोपपाल के बेटे बताए गए हैं, मंगलवार को शौच के लिए हजारा नहर के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नहर में जा गिरे।
बुजुर्ग को नहर में गिरता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और नेत्रपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने घर ले
गए।









