कासगंज: पटियाली तहसील क्षेत्र में नजूल भूमि पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप के पति बॉबी कश्यप 100 से अधिक समर्थकों के साथ तहसील पटियाली पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम पर बिना उचित नोटिस के कार्रवाई करने का आरोप लगाया। मामला हजरत अमीर खुसरो पुस्तकालय के पास की जमीन से जुड़ा है। प्रशासन ने गुरुवार को जमीन को नजूल भूमि बताते हुए बुलडोजर चलाकर निर्माण गिरा दिया था। इसी कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और कार्रवाई पर सवाल उठाए।
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
हुई।









