- बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में शनिवार को एक सब्जी विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अलापुर कस्बा के बजरिया मोहल्ला निवासी जसवेद उर्फ राकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे नंदेनगला गांव से गौरामई जाने वाली सड़क पर हुई। जानकारी के अनुसार, राकेश प्रतिदिन की तरह सुबह 9 बजे सब्जी बेचने के लिए घर से निकले थे और उसहैत थाना क्षेत्र के नंदेनगला गांव के पास मृत पाए गए।
- जसवेद उर्फ राकेश पिता सोहन सिंह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उनकी मौत का अनुमान हार्ट अटैक से लगाया है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
- ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान सुभानी को दी। ग्राम मसूदपुरा निवासी सुभानी ने मौके पर पहुंचकर उसहैत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच पड़ताल शुरू कर दी है।









