कासगंज: दहेज हत्या मामले में वांछित महिला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

पटियाली (कासगंज)। कासगंज जनपद के सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश कर दिया

Leave a Comment

और पढ़ें