कासगंज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की गई रेल सामग्री को ई-रिक्शा में ले जा रहे थे। यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मिथुन सोनी और सहायक सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद असलम के निर्देश पर की गई।
पुलिस ने मौके से एक गर्डर और रेल लाइन के तीन टुकड़े बरामद किए हैं। बरामद रेलवे संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। चोरी की सामग्री ई-रिक्शा (UP 87 AT 2768) में ले जाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजाहिद (30), शेर सिंह उर्फ भोला (32) और राजन (29) के रूप में हुई है। तीनों कासगंज जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए रेलवे की संपत्ति चोरी करते थे और बाद में उसे कबाड़ियों को बेच देते थे।
एक आरोपी अब भी फरार
पुलिस के अनुसार, इस मामले में राजेंद्र उर्फ रवि नाम का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में कासगंज आरपीएफ थाने में रेलवे संपत्ति (गैरकानूनी कब्जा) अधिनियम की धारा-3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह राणा कर र
हे हैं।









