दो सिपाहियों को गोली मारने बाले दो बदमाश ढेर !फिरोजाबाद: शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो सिपाही घायल

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में पुलिस के दो सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मी घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने और उपचार के लिए भेजने में जुट गए। इसी दौरान दोनों बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए और स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में जाकर छिप गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल एसएसपी को अवगत कराया। इसके बाद छह थानों की पुलिस फोर्स सहित 300 से अधिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने गांव और आसपास के खेतों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान दोनों बदमाश एक मक्के के खेत में छिपे मिले। पुलिस को देखते ही उन्होंने दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश एक-एक कर ढेर हो गए। यह मुठभेड़ करीब दो घंटे तक चली।

घटनास्थल आगरा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बताया गया है। मारे गए बदमाशों की पहचान अंकित उर्फ सीटू और सुमित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, करीब 14 दिन पहले दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जीएलपी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. आर.एस. पाल से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में एसओजी की टीम उनकी तलाश कर रही थी।

सूचना मिलने पर कि अंकित और सुमित संबलपुर एक्सप्रेस से प्रदेश छोड़कर भागने की फिराक में हैं, एसओजी की टीम सुबह करीब 11:45 बजे शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस की भनक लगते ही दोनों बदमाश ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए।

Leave a Comment

और पढ़ें